Logo
माझी जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (म.प्र.) Navigation Menu
Login Register Now

नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)

अंतिम अद्यतन: 11 September 2026

माझी जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (म.प्र.) की आधिकारिक वेबसाइट तथा प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने पर निम्नलिखित नियम एवं शर्तें लागू होती हैं:

1. सदस्यता पात्रता एवं नियम

● वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति समर्थक (Supporter) के रूप में पंजीकृत होता है।
सक्रिय सदस्यता (Active Membership): केवल वही समर्थक प्राप्त करते हैं जो संगठन हेतु लगातार 3 qualifying माह तक ₹1,000 या अधिक का नियमित योगदान पूर्ण करते हैं।
● लगातार 2 माह का योगदान छूट जाने पर सक्रिय सदस्यता स्वतः निरस्त होकर 'समर्थक' स्थिति में परिवर्तित हो जाएगी।

2. दान एवं योगदान नीति

● संगठन में कोई भी गुप्त/अज्ञात दान (Anonymous Donation) स्वीकार नहीं किया जाता है। दान करने से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।
● विशेष सामाजिक अभियानों में दिया गया योगदान उस विशिष्ट अभियान के लिए दर्ज होता है तथा वह सदस्यता streak में नहीं गिना जाता।

3. वापसी एवं रिफंड नीति (Refund Policy)

संगठन को स्वेच्छा से दिया गया दान/योगदान गैर-वापसी योग्य (Non-refundable) है। यदि तकनीकी त्रुटि के कारण दोहरा भुगतान होता है, तो 7 कार्य दिवसों के भीतर समीक्षा कर रिफंड संसाधित किया जाएगा।

4. डिजिटल पहचान पत्र का उपयोग

जारी किया गया डिजिटल सदस्यता कार्ड केवल वैध सक्रिय सदस्यों के आधिकारिक परिचय हेतु है। इसका किसी अनधिकृत या गैर-कानूनी गतिविधि में उपयोग वर्जित है।